स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

डीसीएम की टक्कर से एक कांवडिए की मौत, दूसरा घायल

डीसीएम की टक्कर से एक कांवडिए की मौत, दूसरा घायल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इटौंजा थाना अंतर्गत सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के कुर्सी हिरोरा व हाल पता थाना मडियांव लखनऊ निवासी सत्यम गुप्ता (17) पुत्र राकेश गुप्ता और बाराबंकी के घूंघटेर थाना क्षेत्र के पलटूपुर निवासी शोभित गुप्ता (18) पुत्र आशीष कुमार बाइक से कावड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ गए थे वहीं से वापस होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे।

घायल शोभित गुप्ता

गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र में लाडली होटल के सामने पीछे से आए अज्ञात डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने दोनों घायलों को बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल, साढ़ामऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने सत्यम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

वहीं शोभित की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना में शामिल डीसीएम और उसके चालक की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें