स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अब गांवों में ही होगी दिल की जांच, 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी शुरू

अब गांवों में ही होगी दिल की जांच, 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी शुरू

-बीके अस्पताल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करेंगे ईसीजी रिपोर्ट
-अब तक ग्रामीण इलाकों मेंं 495 जांचों में 24 रिपोर्ट में मिली गड़बड़ी

कविता। फरीदाबाद
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब हृदय की जांच के लिए बीके अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली ईसीजी की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र पर ही मरीज की ईसीजी जांच की जाएगी और उसकी डिजिटल तस्वीर व संबंधित आंकड़े देहरादून स्थित कृत्रिम मेधा आधारित कमांड सेंटर भेजे जाएंगे। वहां हृदय रोग विशेषज्ञ रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को भेजेंगे। इससे ग्रामीण मरीजों को शुरुआती स्तर पर ही हृदय संबंधी परेशानी की जानकारी मिल सकेगी और जरूरत पड़ने पर समय रहते बड़े अस्पताल में रेफर किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टेली ईसीजी टैब आधारित मशीन है। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच होने के बाद रिपोर्ट विशेषज्ञों तक पहुंचती है। विशेषज्ञों की राय के आधार पर स्थानीय चिकित्सक मरीज को आगे के उपचार की सलाह देते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को मिलेगा, जहां हृदय रोग विशेषज्ञ तक पहुंचना आसान नहीं है।

495 जांच, 24 रिपोर्ट में गड़बड़ी
जिले में अब तक 495 टेली ईसीजी जांच की जा चुकी हैं। इनमें से 24 रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई है। विभाग का कहना है कि विशेषज्ञों की निगरानी में रिपोर्ट तैयार होने से हृदय संबंधी गंभीर समस्या की समय रहते पहचान में मदद मिलेगी। यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक को ईसीजी की रिपोर्ट समझने में कठिनाई होती है, तो विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर मरीज को उचित चिकित्सकीय सलाह दी जा सकती है।

मोबाइल में भी सुरक्षित रहेगी रिपोर्ट
टेली ईसीजी की डिजिटल तस्वीर और जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल फोन पर भी भेजी जा सकती है। इससे मरीज अपनी रिपोर्ट सुरक्षित रख सकेगा और आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य चिकित्सक को भी दिखा सकेगा। मरीज का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहने से उपचार के दौरान भी सुविधा होगी।

इन केंद्रों पर सुविधा शुरू
टेली ईसीजी की सुविधा बीके अस्पताल की आपातकालीन सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली, तिगांव, खेड़ीकलां और पाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा, दयालपुर, धौज, मोहना, पल्ला, अनंगपुर, एफआरयू-1 सेक्टर-30, एफआरयू-2 सेक्टर-3 तथा सामान्य अस्पताल बल्लभगढ़ में शुरू की गई है। सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज बजाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से टेली ईसीजी शुरू की गई है। इससे ईसीजी के लिए बीके अस्पताल पर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाती है और मरीज का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें