स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

निशांत के नाबाद 25 रन ने आदर्श के शतक पर फेरा पानी

निशांत के नाबाद 25 रन ने आदर्श के शतक पर फेरा पानी
  • यूपी टी-20 लीग सीजन-4 गोरखपुर लायंस ने कानपुर सुपरस्टार्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया

लखनऊ , पायनियर। मैन आॅफ द मैच आदर्श सिंह के नाबाद 101 रनों के आक्रामक शतक के बावजूद कानपुर सुपरस्टार्स को यूपी टी-20 लीग के रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर लायंस के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) नियम के तहत गोरखपुर को 10 ओवर में 121 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने निशांत कुशवाहा की तूफानी पारी के दम पर 9.4 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स को आदर्श सिंह और प्रियांशु पांडेय (24) ने 63 रनों की मजबूत शुरूआत दिलाई। कप्तान समीर रिजवी के 13 रन पर आउट होने के बाद आदर्श ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 54 गेंदों में 3 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। कानपुर का स्कोर जब 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन था, तब तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और कानपुर की पारी वहीं समाप्त घोषित कर दी गई।10 ओवर में 121 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस की शुरूआत अभय प्रताप सिंह के 33 रनों की बदौलत तेज रही।

हालांकि, कानपुर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया और गोरखपुर ने 59 रन पर अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए। अंतिम ओवरों में जब मैच फंसा हुआ था, तब निशांत कुशवाहा ने मैदान पर आकर पासा पलट दिया। निशांत ने दबाव की स्थिति में सिर्फ 10 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन ठोक दिए। 10वें ओवर में कानपुर के गेंदबाजों द्वारा लगातार दो वाइड गेंदें फेंकने के बाद निशांत ने शानदार विजयी चौका जड़कर आदर्श सिंह के शतक पर पानी फेर दिया और अपनी टीम गोरखपुर लायंस को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें