स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नारी सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण है शारदीय नवरात्र

नारी सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण है शारदीय नवरात्र

  • शक्ति के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती
  • शारदीय नवरात्र वास्तव में शक्ति तत्व का प्रतिपादन करने वाली है
पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। वस्तुत:संसार नौ शक्तियों के द्वारा ही संचालित है इसलिए नवरात्र में नवधा भक्ति द्वारा नवदुर्गा पूजन किया जाता है। नवरात्र में प्रथम शैलपुत्री से नवम सिद्धिदात्री तक नौ शक्तियों की पूजा की जाती है। प्रवक्ता डॉ गोपाल कृष्ण जोशी ने बताया कि भगवान श्री राम जब सीता की खोज में निकलते हैं तब उन्हें नारद जी के द्वारा शक्ति उपासना का संदेश दिया जाता है। आश्विन शुक्ल पक्ष नवरात्र में नौ दिन तक दुर्गा पूजा के बाद भगवान श्री राम ने दशमी को विजया देवी का पूजन कर रावण पर चढ़ाई की और विजय प्राप्त की। इसलिए इस पर्व को विजयादशमी भी कहा जाता है।
रविवार से नवरात्र आरंभ होगी
शरन्महाष्टमी पूज्या नवमी संयुता सदा के अनुसार 19 तारीख को अष्टमी एवं नवमी एक साथ मनाए जाएंगे। विजयदशमी का पर्व 20 अक्टूबर को संपन्न होगा। भारतीय संस्कृति पूर्ण वैज्ञानिक एवं धार्मिक संस्कृति है।मानव शरीर भी नौ छिद्रों से युक्त है जो कि नौ प्रकार के विकार पैदा करता है। इन विकारों को दूर करने के लिए और शारीरिक शुद्धि हेतु नवधा भक्ति के माध्यम से 9 दिन तक व्रत किए जाते हैं। वर्षा की समाप्ति के बाद शरद में कई प्रकार के रोगों के बढ़ने की भी संभावना रहती हैं, इसलिए भी संतुलित आहार व व्रत का संदेश दिया गया है। कन्या पूजन के माध्यम से ही बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम सफल हो सकेंगे ।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें