स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

खेल अवस्थापनाओं के विकास को लेकर मंत्री ने की समीक्षा बैठक

खेल अवस्थापनाओं के विकास को लेकर मंत्री ने की समीक्षा बैठक

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं के विकास, उन्नयन और नव निर्माण को लेकर शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित जिलों के विभागीय अधिकारियों, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों और प्रोजेक्ट मैनेजर्स ने हिस्सा लिया।

बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि खेल सुविधाओं के विकास के लिए तैयार की जाने वाली कार्ययोजना का इस्टीमेट निर्धारित बजट के अनुरूप बनाया जाए, ताकि खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर संशोधित इस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्माण संस्थाओं को अनावश्यक कार्यों को शामिल किए बिना जरूरत के अनुसार आगणन तैयार करने को कहा। साथ ही जनपद में खेल सुविधाओं की वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगणन तैयार करते समय भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की निर्धारित गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक की शुरुआत खेल विभाग के सचिव सुहास एलवाई द्वारा मंत्री के स्वागत से हुई। इस दौरान मुख्यालय स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों से आए प्रोजेक्ट मैनेजर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें