स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मेटा अलर्ट ने बचाई एक और जान

लखनऊ पुलिस ने मात्र 10 मिनट में युवक तक पहुंचकर बचाई जान

मेटा अलर्ट ने बचाई एक और जान

पत्नी से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था आत्महत्या संबंधी वीडियो

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेटा कंपनी से मिले आत्महत्या संबंधी अलर्ट पर 15 अक्टूबर को पुलिस आनन-फानन पहुंच कर 26 वर्षीय युवक की जान बचा ली। सआदतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले डिलीवरी बॉय ने पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद के चलते मानसिक तनाव में आकर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया था। जहां अलर्ट मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मात्र 10 मिनट में युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 

मेटा कंपनी ने भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल डिलीवरी बॉय की लोकेशन ज्ञात कर कमिश्नरेट लखनऊ को प्रकरण से अवगत कराया गया। युवक ने 15 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि मैं बहुत परेशान हूँ, मेरी बीवी और उसके घरवाले मेरे ख़िलाफ़ हैं, मैं मरने जा रहा हूँ। जिसके बाद सूचना एवं लोकेशन के आधार पर कमिश्नरेट लखनऊ, थाना सआदतगंज के उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, आरक्षी आशीष पाल व आरक्षी अवनीश कुमार युवक के घर पहुंचे तथा युवक ने किए गए आत्महत्या सम्बन्धी पोस्ट से उसके परिजनों को अवगत कराकर उनको साथ लेकर मात्र 10 मिनट में पुलिस टीम युवक के पास पहुंच गई।

 युवक पुल पर खड़ा नदी की तरफ़ देख रहा था और कुछ बड़बड़ाते हुए रो रहा था। युवक को देखकर प्रतीत हो रहा था की उसका आशय नदी में कूदने का था। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गवाए युवक को मौके से हटाकर अलग ले जाया गया। युवक के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। युवक का अपनी पत्नी से तथा ससुराल वालों से विवाद चल रहा था जिस कारण वह मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद में आ गया था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया।

इसके अलावा पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें