स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

उतरौला, बलरामपुर -गैंड़ास बुजुर्ग के पिपरा राम बजरमुंडा गांव में शनिवार शाम विवाहिता लीलावती (30) का शव घर भीतर चारपाई पर मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि लीलावती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जब उनको घटना की जानकारी मिली तो शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया गया था। त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर जनपद निवासी मृतका के पिता रामप्रकाश का कहना है कि उनकी पुत्री का विवाह लगभग 11 वर्षों पूर्व बजरमुंडा निवासी अमित के साथ हुआ था। दोनों से पांच वर्ष का एक पुत्र व ढाई वर्ष की एक पुत्री भी है। अमित अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। शनिवार शाम उन्हें फोन से मामले की जानकारी मिली तो वह अपनी पुत्री के घर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर उन्होने यूपी डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने शाम लगभग सात बजे एंबुलेंस से शव को सीएचसी उतरौला पहुंचाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। वह फोन पर अपने उत्पीड़न की बात बताया करती थी। उसका यह भी कहना है कि उसने थाने पर मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की फरियाद की है। गैंड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

तहसील क्राइम संवाददाता ऐमन रिजवी की रिपोर्ट

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें