स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़

चंबा/टिहरी। (रजनी गोयल)

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा में टिहरी पुलिस की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और स्वयं भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भारत की विविधता उसकी शक्ति है और आपसी सहयोग, भाईचारे तथा सद्भाव से राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

दौड़ में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टिहरी पुलिस ने आमजन से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें