स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारे

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारे

ऋषिकेश। (रजनी गोयल)

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों शौर्य धौंडियाल (कक्षा 10वीं) और नोएल यादव (कक्षा 7वीं) का चयन 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता (पिस्टल इवेंट्स) के लिए हुआ है। दोनों ने देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग कर यह उपलब्धि हासिल की। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

दोनों खिलाड़ी अब 26 नवंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या तरंग बेली, उप-प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट और अकादमिक प्रमुख अमित गांधी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताते हुए विद्यालय ने दोनों खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें