स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

सस्ते माल का लालच पड़ा भारी, दुकानदार से ढाई लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा

सस्ते माल का लालच पड़ा भारी, दुकानदार से ढाई लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा

200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा,1.92 लाख बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मदेयगंज थाना क्षेत्र में सस्ते दामों पर डिस्पोजल सामान दिलाने का झांसा देकर दुकानदार से 2.50 लाख रुपए लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1.92 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, पारा निवासी महेंद्र कुमार ठाकुरगंज के एकता नगर चौराहे पर दोना-पत्तल व डिस्पोजल सामग्री की दुकान चलाते हैं।

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को थोक व्यापारी बताते हुए बाजार से कम कीमत पर डिस्पोजल सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बातचीत के बाद करीब 2.50 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। सोमवार को आरोपी के बुलावे पर महेंद्र कुमार नकदी लेकर पक्का पुल पहुंचे। वहां से उन्हें फोन कर बंधा रोड स्थित गोमती किनारे सुनसान स्थान पर बुलाया गया। जैसे ही उन्होंने बाइक की डिग्गी खोलकर रुपये निकालने का प्रयास किया, पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मदेयगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोहन शेख, सोहेल और राकिब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1.92 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दुकानदारों को सस्ते दामों पर सामान दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर बुलाते थे और योजनाबद्ध तरीके से नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह पहले भी इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वारदात के दौरान गिरोह का चौथा सदस्य अनवर आसपास निगरानी कर रहा था। पुलिस की दबिश के दौरान वह नकदी की एक गड्डी लेकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें