स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

एलपीएस आनंद नगर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

एलपीएस आनंद नगर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित जीते आठ पदक
चतुर्थ विजय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026
 
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के रोहिणी वेस्ट में आयोजित चतुर्थ विजय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।
यूनिक ताइक्वांडो अकादमी की ओर से गत 23 व 24 अगस्त, 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे वर्ग में मयंक तिवारी और आशुतोष मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीते। बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे वर्ग में श्रेयांश नायक ने और क्योरगी बालक सब जूनियर वर्ग के अंडर-35 किग्रा वर्ग में अनुभव तिवारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में आयुष झा, रुद्रांश शुक्ला और अंकुर सिंह ने रजत पदक जीते। दूसरी ओर क्योरगी बालक कैडेट वर्ग के अंडर-43 किग्रा भार वर्ग में कुणाल यादव ने कांस्य पदक जीता।
ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के मार्गदर्शन में लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीना तिवारी, समस्त शिक्षकगण, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें