स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, सहारनपुर पुलिस ने किया खुलासा, ढूंढने का नाटक कर रहा प्रेमी गिरफ्तार 

प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, सहारनपुर पुलिस ने किया खुलासा, ढूंढने का नाटक कर रहा प्रेमी गिरफ्तार 

जंगल में मिली अज्ञात महिला के शव के मामले में हत्यारे के पास से सरिया, बाइक और मोबाइल बरामद
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने 14 अगस्त को नांगल अहीर के जंगल में मिली अज्ञात महिला के शव के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान इमराना पत्नी वाजिद निवासी खेड़ा मवी खुर्द थाना सदर बाजार के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा संख्या 223/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी व सीओ सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान शमशाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मवी खेड़ा खुर्द के रूप में की। मुखबिर की सूचना पर 22 अगस्त को उसे हरौड़ा कट से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरिया, मोटरसाइकिल और मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन तालाब से बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका इमराना से 7-8 महीने से प्रेम प्रसंग और शारीरिक संबंध थे। इमराना का पहले से ही केसर नाम के युवक से भी संबंध था, जिसका वह विरोध करता था। इमराना उस पर अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे का दबाव बना रही थी और न देने पर बलात्कार का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी।

योजना के तहत 13 अगस्त को वह इमराना को भगवानपुर कंपनी से बाइक पर लेकर नांगल अहीर श्मशान के पास जंगल में ले गया और पीछे से सरिये से सिर व चेहरे पर कई वार कर हत्या कर दी। शव को नाले में धकेल दिया और फोन व सरिया तालाब में फेंक दिए। हत्या के बाद वह पति वाजिद के साथ इमराना को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। उसने बताया कि जगह इसलिए चुनी ताकि शक केसर पर जाए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
हत्या के खुलासे की

एसपी सिटी ने मीडिया को दी जानकारी

सहारनपुर।गागलहेड़ी पुलिस ने नांगल अहीर जंगल में मिली महिला इमराना की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी शमशाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मवी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, मोटरसाइकिल और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी का मृतका से 7-8 महीने से प्रेम प्रसंग था और पैसे की मांग व ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने सरिये से वार कर हत्या की थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें