स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के आयोजन को लेकर दिल्ली
के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सम्मेलन के
दौरान विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सभी तैयारियों को तय
समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को प्रमुख स्थानों एवं
आवागमन मार्गों पर सुचारू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं और आपात
चिकित्सा सेवाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संधू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सितंबर में शिखर
सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है
और उन्हें व्यवस्थित, सुरक्षित तथा गर्मजोशी भरा माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। उपराज्यपाल
ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान
उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को प्रमुख आयोजन स्थलों और प्रतिनिधियों के

आवागमन वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं के रखरखाव
और आपात चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी मोर्चों पर विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समयबद्ध तरीके से काम
पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को
चुना जाना महत्वपूर्ण है।

ज्ञात हो कि ब्रिक्स दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसकी स्थापना
वर्ष 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से
हुई थी। बाद में वर्ष 2011 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद समूह का नाम ब्रिक्स हो
गया。

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें