स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्य

खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्य

26 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था, निर्माण और अवसान तिथि के साथ यूज बाई तिथि भी करनी होगी अंकित
दीपावली पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच पर जोर, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की संभावना

गौरव कुमार। हरिद्वार

दीपावली पर मिठाई और बेकरी उत्पाद खरीदने वाले ग्राहकों को अब उनकी ताजगी और इस्तेमाल की अवधि की जानकारी मिल सकेगी। 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि, अवसान तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि यानी यूज बाई तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। खाद्य कारोबारियों को इस व्यवस्था का पालन करना होगा। इस व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को शंकर आश्रम स्थित मोहन जी की पूरी वाले के हॉल में खाद्य कारोबारियों की जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गढ़वाल मंडल के उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत ने की।

कार्यशाला में सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों दिलीप कुमार जैन व कैलाश चन्द्र टम्टा ने कारोबारियों को नए प्रावधानों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय की ओर से 17 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार मिठाई और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर संबंधित तिथियां साफ-साफ लिखनी होंगी। इससे ग्राहकों को उत्पाद की ताजगी और उसके उपयोग की अवधि जानने में मदद मिलेगी। 

दीपावली को देखते हुए कारोबारियों से मिठाई बनाने और बेचने के स्थानों पर साफ-सफाई रखने, अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने तथा खाद्य पदार्थों के उचित भंडारण पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में ज्वालापुर, कनखल, मायापुर, भूपतवाला, शिवालिक नगर, लक्सर, बहादराबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों के मिठाई और बेकरी कारोबारी शामिल हुए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें