स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खड़े ट्रक से टकराकर डीसीएम पलटी, लगा लंबा जाम

खड़े ट्रक से टकराकर डीसीएम पलटी, लगा लंबा जाम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बंथरा इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम कानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकराकर पलट गई। हादसे में डीसीएम पर लदी मुसम्मी की कैरेट सड़क पर बिखर गईं। इससे लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की लखनऊ जाने वाली लेन पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और यातायात कर्मियों ने वाहनों का डायवर्जन कराकर करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खराई निवासी डीसीएम चालक राजू राजस्थान से मुसम्मी लादकर बिहार के छपरा जा रहा था। 

तभी शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बंथरा स्थित आजाद विहार के पास उसकी डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें लदी मुसम्मी की कैरेट सड़क पर फैल गईं। हादसे के चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस और यातायात पुलिस ने थाने के पास से वाहनों को डायवर्ट कराया। इसके बाद पलटी डीसीएम और सड़क पर बिखरी कैरेट हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें