स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

जिलाधिकारी व एसपी ने विसर्जन स्थल अंधरपुरवा घाट का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी व एसपी ने विसर्जन स्थल अंधरपुरवा घाट का लिया जायजा

श्रावस्ती। इकौना - जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने दुर्गा पूजा के दृष्टिगत रबिवार को विकास खंड इकौना अंतर्गत विसर्जन स्थल अंधरपुरवा घाट का जायजा लिया तथा शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने विसर्जन घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियों को मुकम्मल करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान गड्ढा खोदने का कार्य पूर्ण पाया गया।

 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि घाट पर साफ सफाई, लाईट व्यवस्था आज रात तक पूरी कर ली जाए एवं आने जाने वाले मार्ग को भी साफ कर दिया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों से मिलकर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकुशल ढंग से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा व्यवस्था पूर्ण ढंग से विसर्जन कराने हेतु उप जिलाधिकारी इकौना एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कराए और किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण या नारे न लगाए जाएं, जिससे किसी भी अन्य समुदाय के व्यक्ति को भावनाओं को ठेस पहुंचे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी ग्रामवासी हिल मिल कर त्योहार मनाये, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, यदि कोई भी व्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना रवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, खंड विकास अधिकारी इकौना, थानाध्यक्ष सहित ग्राम प्रधान, सचिव व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें