स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज: अली जाफर मोहसिन की पारी से एलसीए जीता

अंतिम मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने सुदूर पश्चिम रॉयल्स नेपाल को 3 विकेट हरासा , सीरीज 1-1 से बराबर,ऋषभ राजपूत ने झटके चार विकेट, नमन तिवारी को मिले तीन विकेट

इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज: अली जाफर मोहसिन की पारी से एलसीए जीता
अंतिम मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने सुदूर पश्चिम रॉयल्स नेपाल को 3 विकेट हरासा , सीरीज 1-1 से बराबर,ऋषभ राजपूत ने झटके चार विकेट, नमन तिवारी को मिले तीन विकेट

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अली जाफर मोहसिन की अर्धशतकीय पारी और ऋषभ राजपूत व नमन तिवारी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (एलसीए) ने इंडो-नेपाल एक्सचेंज सीरीज के अंतिम मुकाबले में सुदूर पश्चिम रॉयल्स, नेपाल को तीन विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। जैपुरिया स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर खेले गए डे-नाइट मुकाबले में अली जाफर ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने टेक रावत के 40 और आरिफ शेख के 68 रनों की मदद से 19.5 ओवर में 154 रन बनाए। एलसीए की ओर से ऋषभ राजपूत ने चार विकेट, जबकि नमन तिवारी ने तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए की टीम ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अली जाफर के अलावा संकेत मौर्य ने 27 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेली।

मुकाबले के दौरान सुदूर पश्चिम रॉयल्स के सीईओ अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। एलसीए की ओर से उनका स्वागत किया गया। सीरीज के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एलसीए की टीम के नेपाल दौरे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें