स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित मिलीं तो होगी सख्त कार्रवाई : डीएम रयाल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित मिलीं तो होगी सख्त कार्रवाई : डीएम रयाल
  • 31 अक्टूबर तक बजट का पूरा उपयोग करने के निर्देश।

  • बारिश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चलेगा अभियान।

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री घोषणाओं, विकास कार्यों, जिला-राज्य एवं केंद्र योजनाओं, बीस सूत्री कार्यक्रम, मानसून व्यवस्था और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित दायरे में आने वाली शिकायतों को लंबित न रखा जाए। शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित व्यक्ति से फोन पर वार्ता कर उसे जानकारी भी दी जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा में बताया गया कि जिले की 237 घोषणाओं में 227 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 16 विलोपित हैं और 94 पर कार्रवाई गतिमान है। डीएम ने लंबित घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सड़कों की स्थिति पर उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को अपने क्षेत्र की सड़कों के गड्ढे भरने और ग्रामीण मार्गों के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मानसून के बाद गड्ढामुक्त अभियान चलाकर व्यस्त ग्रामीण सड़कों और ODR को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला योजना में कम खर्च पर समाज कल्याण, वन, यूरेडा, सहकारिता, बाल विकास, प्राथमिक शिक्षा और सिंचाई विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित भेषज एवं रेशम विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और शासन को पत्र भेजने को कहा गया। डीएम ने 31 अक्टूबर तक आवंटित धनराशि का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई नहरों-गूलों की मरम्मत, पेयजल स्रोतों की सफाई व टैंकों में क्लोरीनेशन के निर्देश भी दिए। सहकारिता विभाग के तीन वर्षों के कार्यों का फील्ड सत्यापन कराने और 20 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें