स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

पति के सिर पर तवे से किए वार, अस्पताल में मौत

पति के सिर पर तवे से किए वार, अस्पताल में मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बेटी को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर तवे से ताबड़ तोड़ कई वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आशीष सोनी (40) लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी तपस्या सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आशीष सोनी तेलीबाग के कल्ली पश्चिम इलाके के रहने वाले थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वर्ष 2013 में उन्होंने तपस्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था।

परिवार के मुताबिक, करीब पांच वर्षों से दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि अब तक की पूछताछ में तपस्या का कहना है कि उसका पति आशीष से तलाक हो चुका है। बावजूद इसके आशीष अक्सर उसके घर आकर लड़ाई-झगड़ा करता था। वहीं, आशीष की मां का दावा है कि तलाक की बात के बारे में उनके बेटे ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। आशीष की मां मिथलेश स्वर्णकार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही तपस्या उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी। दंपती के एक बेटी है। बेटी के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद और बढ़ गया। इसके बाद तपस्या अपनी बहन प्रीति के साथ पांच वर्षीय बेटी को लेकर जानकीपुरम क्षेत्र में रहने लगी थी। गुरुवार सुबह आशीष जानकीपुरम स्थित आनंद विहार कॉलोनी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां बेटी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई।

इसी दौरान तपस्या ने कथित तौर पर रसोई में रखे तवे से आशीष के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार लगते ही आशीष के सिर से खून निकलने लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस हिरासत में ली गई तपस्या ने पूछताछ में बताया कि आशीष उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है कि घटना के समय बच्ची को लेकर वास्तव में क्या विवाद हुआ था और किस परिस्थिति में तवे से वार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आशीष की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें