स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लोहे की बसुली और सीसीटीवी डीवीआर बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के भरोसा गांव में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, सीसीटीवी का डीवीआर और वाई-फाई राउटर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर और राउटर भी उखाड़कर झाड़ियों में फेंक दिया था। भरोसा गांव निवासी रामप्रकाश की गांव में प्रकाश हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है। 

26 सितंबर की शाम वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान में घुसे आरोपी ने लोहे की वसुली से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामप्रकाश को पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।रामप्रकाश की पत्नी कंचन कुरील की तहरीर पर पारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी जितेंद्र रावत उर्फ बऊआ ने बताया कि रामप्रकाश की दुकान उसकी झोपड़ी के पास है। आरोपी ने रामप्रकाश पर अपनी पत्नी के प्रति गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। 

उसका कहना है कि मना करने और धमकी देने के बावजूद वह नहीं माना। इसी बात से नाराज होकर उसने 26 सितंबर की शाम रामप्रकाश पर दुकान में रखी लोहे की बसुली से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमले के बाद रामप्रकाश के अचेत होने पर आरोपी ने उन्हें मृत समझ लिया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और वाई-फाई राउटर उखाड़ लिया और घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर डिधिया रोड किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रक्तरंजित लोहे की बसुली, सीपी प्लस कंपनी का सीसीटीवी डीवीआर और साइरोटेक कंपनी का वाई-फाई राउटर/ओएनटी उपकरण बरामद किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें