स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

उनवल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

उनवल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

खजनी। देशभक्ति के जज्बे से बुधवार को नगर पंचायत उनवल की धरती सराबोर हो उठी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में निकली यात्रा उनवल पुरानी बाजार, नई बाजार और पश्चिम मुहल्ला होते हुए उनवल-टेकवार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची। करीब तीन किलोमीटर की यात्रा के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
हाथों में तिरंगा और दिल में देशप्रेम लिए हजारों लोग जब एक साथ सड़कों पर उतरे तो पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा लेकर उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से उनवल की गलियां और सड़कें गूंजती रहीं। सड़क किनारे खड़े नगरवासियों ने भी यात्रा का उत्साह बढ़ाया। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक जनभागीदारी का रूप दे दिया।इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां सहित आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान तथा करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए वीरों ने जो बलिदान दिया, उसे सदैव याद रखना और आने वाली पीढ़ी को उससे प्रेरणा देना हम सभी का दायित्व है।

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे और मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब उनवल की एकता और देशप्रेम की तस्वीर बन गया। यात्रा के दौरान गूंजते जयकारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के माहौल में डूबा रहा।
हर घर तिरंगा अभियान में निकली रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे

गगहा, गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में बुधवार को भाजपा गगहा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान के नेतृत्व में भारत ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल से निकली रैली हाटा बाजार चौराहे से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अजीत वर्मा व प्रबंधक शिवाक चंद ने आगंतुकों का आभार जताया। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें