गोरखपुर में नितिन नबीन ने की डॉ. संजय निषाद से मुलाकात, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. संजय निषाद के तीनों बेटे प्रवीण कुमार निषाद, सरवन कुमार निषाद और डॉ. अमित निषाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. संजय निषाद के तीनों बेटे प्रवीण कुमार निषाद, सरवन कुमार निषाद और डॉ. अमित निषाद भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान भाजपा और निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही। मुलाकात के समय भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहे।इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा रही। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे या बातचीत के विषयों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।



