गोला बाजार में ईवी बाइक शॉप में भीषण आग, दो अन्य दुकानें भी चपेट में

लखनऊ। सदर कैंट थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित सरला एंड संस ईवी बाइक शॉप में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास की दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना से बाजार में दहशत फैल गई।
सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। शुरुआती आशंका बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आग से दुकानों में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना है।



