घाटमपुर के परास और बेहटा भदेवना के पास हुए हादसे, लोग मरे,

पायनियर संवाददाता । घाटमपुर
जहानाबाद रोड़ पर गांव परास तथा भीतरगाव ऱोड पर बेहटा भदेवना गांव के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, बीती देर शाम परास तिराहे पर बाइक सवार युवक को तेज़ रफ़्तार वाहन ने कुचल दिया बाद में घटना के विरोध में मुगल रोड जाम कर दिया, जो 3 घंटे बाद बहाल हुआ।
शुक्रवार देर शाम परास गांव में ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार 50 वर्षीय प्रहलाद कश्यप निवासी किराव को कुचल दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने परास-अमौली लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप है कि लिंक मार्ग पर दिनभर तेज रफ्तार डंपर दौड़ते हैं, गांव में ब्रेकर नहीं है। पुलिस जब ट्रैक्टर ले जाने लगी तो महिलाएं ट्रैक्टर के आगे बैठ गईं।
सूचना पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की पत्नी बिट्टन, दो बेटे प्रशांत, अंकुर और बेटी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर शनिवार दोपहर बाद बेहटा भदेवना गांव के पास केला लदी पिकअप की टक्कर से भेलसा निवासी भोला की मौत हो गई,



