स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग सरगना गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग सरगना गिरफ्तार

एसटीएफ ने नई दिल्ली से दबोचा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित और 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। जहां गिरफ्तार अभियुक्त छैला बाबू सरोज मूल रूप से ग्राम बैरेज श्रृंगवेरपुर, थाना नवाबगंज, प्रयागराज का रहने वाला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए नई दिल्ली के नेताजी नगर क्षेत्र में रह रहा था। एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त छैला बाबू सरोज थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज में दर्ज मुकदमा पंजीकृत है।

इसी मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके अलावा बताया कि अभियुक्त प्रयागराज का मूल निवासी है और उसका एक संगठित गिरोह है, जिसका वह सरगना है। उसने वर्ष 2025 में अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इन घटनाओं के संबंध में प्रयागराज के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज होने तथा पूर्व में जेल जाने की जानकारी भी सामने आई है।

अभियुक्त छैला बाबू सरोज ने बताया कि वर्ष 2026 में थाना नवाबगंज में उसके और उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त छैला बाबू सरोज को आवश्यक प्रक्रिया के तहत नई दिल्ली के थाना सरोजनी नगर में दाखिल किया गया। इसके बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना नवाबगंज, प्रयागराज लाया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें