स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां का के. मकरंद पांडुरंग ने लिया जायजा

गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां का के. मकरंद पांडुरंग ने लिया जायजा
गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प सभा

गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में कल बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) पार्किंग में आयोजित किया जाएगा।
सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेज मैनेजमेंट, सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत आयुक्त एवं सचिव ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के डीसी के साथ बैठक की। उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, जनभागीदारी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।


उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं अन्य जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन भी होगा। कार्यक्रम के उपरांत गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशाल यात्रा रवाना होगी। आयोजन में गुरुग्राम के साथ फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से भी जनभागीदारी होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम में सात अक्टूबर को दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश उत्तम सिंह ने सात अक्टूबर को पूरे गुरुग्राम जिले में ड्रोन, पैराग्लाइडर सहित किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई वाहन अथवा उडऩे वाली वस्तु के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध सात अक्टूबर 2026 को पूरे गुरुग्राम जिले में लागू रहेगा। आधिकारिक सरकारी कार्य के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे उपकरणों को इन आदेश से बाहर रखा गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें