स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

खता रोड पर बिजली के पोल में उतरा करंट, मचा हड़कंप

खता रोड पर बिजली के पोल में उतरा करंट, मचा हड़कंप
  • राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने एसडीओ को मौके पर बुलाकर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। डोईवाला। खता रोड स्थित बाला देवी के घर के आंगन में खड़े बिजली के पोल में करंट उतरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पोल में करंट आने की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार को दी। सूचना मिलते ही राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डोईवाला विद्युत विभाग के एसडीओ गिरिराज सैनी को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
एसडीओ गिरिराज सैनी ने बताया कि बिजली की लाइन की जांच कर करंट लीकेज के कारणों का पता लगाया जाएगा और आवश्यक मरम्मत कर समस्या को दूर किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। इस दौरान राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग को क्षेत्र के सभी बिजली के पोल और लाइनों की जांच करने तथा जहां भी करंट लीकेज या अन्य समस्या सामने आए, उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें