स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को मिला ‘न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026’

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को मिला ‘न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026’

लखनऊ , पायनियर खेल संवाददाता। शिक्षा, खेल एवं खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को ‘न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब, लखनऊ में आयोजित ‘न्यू इंडिया एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026’ समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें विद्यालयी खेलों के विकास, खेल शिक्षा के प्रसार, खेल अवसंरचना निर्माण तथा खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।

समारोह में शिक्षा एवं खेल क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्वों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल, मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक राजीव तुली और सुनील तुली, अवध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन ऋषि गोयल एवं अन्य को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए खेलों को विद्यालयी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

डॉ. पाण्डेय पिछले 25 वर्षों से खेल प्रशासन और खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे पूर्व में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सहायक सचिव तथा लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वे स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) एवं एसएनआई स्पोर्ट्स कॉरपोरेशन के माध्यम से देश के अनेक प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं खेल संस्थानों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा वे पिछले लगभग 12 वर्षों से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) समूह की विभिन्न परियोजनाओं और खेल परिसरों से भी जुड़े हुए हैं। खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2025 में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें