स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

डोईवाला में 5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला में 5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने एक आरोपी को पांच किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डोईवाला पुलिस की टीम भानियावाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दुर्गा प्रसाद (45) निवासी नूनावाला, भानियावाला को रोककर तलाशी ली।

 तलाशी में उसके कब्जे से पांच किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दुर्गा प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद, मूल निवासी ग्राम देबल, पट्टी लसिया, पोस्ट जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नूनावाला, भानियावाला में रह रहा था।

इस मामले में कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 329/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में जौलीग्रांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठानी, हेड कांस्टेबल शहबान अली और कांस्टेबल युवराज सिंह व सचिन राणा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें