स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूद

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गम्भीर घायल

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गम्भीर घायल

-खाद लेने हरियाणा जा रहे थे, यमुना ब्रिज पर हुआ हादसा

कैराना। यमुना ब्रिज पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर किया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी नौशाद, शब्बीर, परवेज, मोहसिन और अफ्फान इरशाद सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हरियाणा से खाद लेने जा रहे थे। बताया गया कि यमुना ब्रिज पर पहुंचने के दौरान पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर सवार परवेज और अफ्फान नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। नौशाद को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला। गंभीर रूप से घायल परवेज को कैराना सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, नौशाद और अफ्फान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पानीपत के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार डंपर चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें