स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

हरियाणा समेत 13 राज्यों में कीटनाशकों से मुक्ति के लिए डिजिटल अभियान शुरू

हरियाणा समेत 13 राज्यों में कीटनाशकों से मुक्ति के लिए डिजिटल अभियान शुरू

गुरुग्राम। आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश करते हुए नकली और अवैध कीटनाशकों से भी मुक्ति और आजादी पाने के लिए क्रॉपलाइफ इंडिया एक डिजिटल जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान हरियाणा सेमत 13 राज्यों के किसानों को सही जानकारी देकर असली व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक चुनने के लिए सशक्त बनाएगा।
अभियान का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया। अभियान का मूल विषय है कि जागरूक किसान बनें, असली कीटनाशक चुनें। यह पहल हरियाणा के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लागू की जाएगी। इसका लक्ष्य व्यापक डिजिटल जागरुकता अभियान के माध्यम से 25 लाख से अधिक किसानों तक पहुंचना है। हिंदी, तेलुगु, मराठी, तमिल और पंजाबी पांच भाषाओं में संदेश दिए जाएंगें। इनमें नकली कीटनाशकों की पहचान, असली उत्पाद चुनने का तरीका तथा सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी।
अपने संबोधन में मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भारतीय कृषि को मजबूत करने में किसान जागरुकता और असली कृषि इनपुट की उपलब्धता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान ही भारत की कृषि प्रगति का केंद्र हैं। उन्हें असली कृषि इनपुट की पहचान करना सिखाना उनकी फसलों की सुरक्षा, उत्पादकता बढ़ाने और आजीविका सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। नकली कीटनाशकों के खिलाफ लड़ाई में किसानों, निर्माताओं, डीलरों, वैज्ञानिकों, सरकारी एजेंसियों और सभी हितधारकों का सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर क्रॉपलाइफ इंडिया के महासचिव दुर्गम चंद्र ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में किसानों को ज्ञान से सशक्त बनाना मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण की नींव है। नकली कीटनाशकों के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें