स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देवी मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी

देवी मां के जयकारों से गूंजी रामनगरी

  • जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
  • सरयू तट से निकली कलश यात्रा में शामिल हुई मातृ शक्ति

पायनियर संवाददाता। अयोध्या

शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को शक्ति वाहिनी की ओर से 26वीं कलश यात्रा निकाली गई। मां सरयू के तट पर वरुण पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारों से रामनगरी गूंज उठी। नयाघाट से शुरू हुई यात्रा बाबू बाजार, श्रृंगारहाट, हनुमानगढ़ी और हरिद्वारी बाजार होते हुए छोटी देवकाली मंदिर पहुंची। यहां पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।आचार्य पीठ तिवारी मंदिर के सामने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी के साथ माता रानी की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि के शुभ मुहूर्त में देवी अनुष्ठान प्रारंभ करना चाहिए और दशमी तिथि को विसर्जन करना चाहिए।

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से नवरात्र की पूर्व संध्या पर यह यात्रा निकाली जा रही है। समिति के अध्यक्ष रमापति पांडेय ने अपने विचार रखे। शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने कहा कि यात्रा में महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल होती हैं और कलश स्थापित कर नौ दिनों तक मां की आराधना करती हैं। समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने आयोजन में शामिल माताओं-बहनों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। यात्रा में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपध्याय, अभिषेक उपाध्याय, क्षेत्रीय प्रभारी अवधेश द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी, पार्वती कौशल, दया मिश्रा, आंचल यादव, प्रभादेवी, अनीता सिंह, अंजू सिंह, गरिमा आचार्य, उर्मिला तिवारी, इस्रावती, रंजन सागर, महासचिव श्रीनिवास शास्त्री, यात्रा प्रभारी दीपचंद्र राही, देवर्षि राम त्रिपाठी, सुरक्षा प्रभारी पंकज गुप्ता, मंगल गुप्ता और अनिल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें