स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग पर कांवरियों का प्रदर्शन

बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग के दर्शन की मांग पर कांवरियों का प्रदर्शन

छह घंटे बाधित रहा यातायात

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के मूल शिवलिंग के दर्शन और सीधे गंगाजल से अभिषेक की मांग को लेकर बुधवार को कांवरियों ने आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते करीब छह घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। वैदेही सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बुद्धेश्वर महादेव के मूल शिवलिंग पर चांदी चढ़ी हुई है।

कांवरियों और श्रद्धालुओं की मांग है कि चांदी की परत हटाकर उन्हें भगवान के मूल शिवलिंग के दर्शन कराए जाएं और गंगाजल से सीधे अभिषेक करने का अवसर दिया जाए। उनका कहना है कि यह मांग धार्मिक आस्था से जुड़ी है। द्विवेदी के मुताबिक, बीते दिनों करीब 1,500 कांवरिया बुद्धेश्वर मंदिर से बिठूर तक जल लेने गए थे। वापसी के दौरान कांवरियों ने मूल शिवलिंग के दर्शन और अभिषेक की मांग उठाई थी। बुधवार को इसी मांग को लेकर कांवरियों ने आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही डीसीपी कमलेश दीक्षित समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों और कांवरियों से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त करने तथा यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। हालांकि, कांवरिया अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद करते रहे। काफी देर तक सहमति नहीं बनने के बाद कांवरियों ने एक्सप्रेसवे के नीचे डिवाइडर पर गंगाजल चढ़ाकर अपनी आस्था जताई।

इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन सामान्य कराया। कांवरियों का कहना है कि उनकी मांग किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि भगवान बुद्धेश्वर के मूल स्वरूप के दर्शन और विधि-विधान से जलाभिषेक की सुविधा के लिए है। अब इस मामले में मंदिर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के निर्णय पर श्रद्धालुओं की नजर बनी हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें