स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदपत्रकारों की पेंशन के लिए उचित मंच पर पैरवी का आश्वासनरोजगार का बड़ा अवसर, 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरीजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूद

गत चैंपियन यू मुंबा ने गोल्डन पॉइंट थ्रिलर में दबंग दिल्ली को 8-7 से हराकर दर्ज की सीजन-7 की पहली जीत  

गत चैंपियन यू मुंबा ने गोल्डन पॉइंट थ्रिलर में दबंग दिल्ली को 8-7 से हराकर दर्ज की सीजन-7 की पहली जीत  

गोवा। मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी ने बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 पावर्ड बाय में बुधवार को अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए अब तक अपराजित दबंग दिल्ली टीटीसी को रोमांचक मुकाबले में 8-7 से हरा दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला अंतिम महिला एकल मैच के गोल्डन पॉइंट पर हुआ, जहां अनुषा कुटुंबाले ने निर्णायक अंक जीतकर यू मुंबा को जीत दिलाई। गुरुवार को महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा टीटी का सामना पीबीजी पुणे जगुआर्स से होगा।

दबंग दिल्ली ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। मिस्र के स्टार खिलाड़ी यूसेफ अब्देलअज़ीज़ ने भारतीय खिलाड़ी मनुष शाह को 2-1 से हराकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि यू मुंबा ने जल्द ही वापसी की और एना हरसी ने सुतिर्था मुखर्जी को 2-1 से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। यह इस सीजन में सुतिर्था की पहली व्यक्तिगत हार रही।

इसके बाद डबल्स मुकाबले में मनुष शाह और एना हरसी की जोड़ी ने साथियान ज्ञानसेकरण और मारिया शियाओ की मजबूत जोड़ी को 2-1 से हराकर यू मुंबा को बढ़त दिलाई। इस हार के साथ दिल्ली की यह जोड़ी सीजन-6 और सीजन-7 को मिलाकर लगातार सात मैचों से चला आ रहा अपना विजयी अभियान भी गंवा बैठी।

फ्रांस के लिलियन बार्दे ने अगले मुकाबले में साथियान ज्ञानसेकरण को 2-1 से हराकर यू मुंबा की स्थिति और मजबूत कर दी। बार्दे ने इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथियान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी कायम रखा।

मुकाबले का अंतिम महिला एकल मैच बेहद रोमांचक रहा। यू मुंबा को टीम जीत के लिए केवल एक गेम जीतना था, लेकिन स्पेन की अनुभवी खिलाड़ी मारिया शियाओ ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीतकर स्कोर 7-7 से बराबर कर दिया। तीसरे गेम में स्कोर 10-10 होने पर मुकाबला गोल्डन पॉइंट तक पहुंचा, जहां अनुषा कुटुंबाले ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए निर्णायक अंक हासिल किया और यू मुंबा को 8-7 से जीत दिला दी।

मुकाबले के बाद एना हरसी को फॉरेन प्लेयर ऑफ द टाई, मनुष शाह को इंडियन प्लेयर ऑफ द टाई, मारिया शियाओ को मैच आईक्यू प्लेयर ऑफ द टाई तथा साथियान ज्ञानसेकरण को बिसलेरी शॉट ऑफ द टाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इससे पहले खेले गए ड्रीम यूटीटी जूनियर्स मुकाबलों में डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स को 7-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया। वहीं एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स ने पीबीजी पुणे जगुआर्स को 5-4 से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें