स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति

कमीशन के वायरल वीडियो ने गरमाई महराजगंज की सियासत

कमीशन के वायरल वीडियो ने गरमाई महराजगंज की सियासत

महराजगंज। विकास कार्यों में कमीशन को लेकर उठती चर्चाओं के बीच महराजगंज की सियासत में एक कथित वायरल वीडियो ने नई गर्मी पैदा कर दी है। सत्तापक्ष के एक विधायक से जोड़कर प्रसारित किए जा रहे वीडियो को लेकर शहर की चाय की दुकानों से लेकर गांवों की चौपालों तक तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हालांकि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज साफ सुनाई देने लगी है।सूत्रों के हवाले से संगठन स्तर पर मामले को लेकर मंथन की चर्चाएं हैं। यदि मामला अनुशासनहीनता के दायरे में आता है तो शीर्ष नेतृत्व क्या रुख अपनाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। खासकर तब, जब मामला विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी जैसे संवेदनशील आरोपों से जुड़ा हो। राजनीति में अक्सर छोटी चिंगारी को हवा देने का काम सोशल मीडिया कर देता है और यहां भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है।महराजगंज का मामला इसलिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का संसदीय क्षेत्र है। जिले की राजनीति में लंबे समय से उनकी मजबूत पकड़ की चर्चा होती रही है। जिला पंचायत से लेकर विधानसभा चुनावों तक संगठनात्मक फैसलों में उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं आम रही हैं।इसी बीच सदर विधायक जयमंगल कनौजिया से जोड़कर वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि यदि आरोप गंभीर हैं तो जवाबदेही तय करने में देर क्यों? अब देखना यह है कि वायरल वीडियो की राजनीतिक तपिश सिर्फ चाय की दुकानों तक सीमित रहती है या संगठन के दरवाजे तक पहुंचकर कोई बड़ा फैसला भी करवाती है।
विधायक को दिल्ली तलब किए जाने से बढ़ी सियासी हलचल

सूत्रों के अनुसार, एक अहम मामले को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संबंधित विधायक को तत्काल दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है कि नेतृत्व मामले की पूरी जानकारी जुटाने के साथ विधायक से सीधे बातचीत कर तथ्यों की पड़ताल कर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी के भीतर भी मामले को लेकर मंथन चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि शीर्ष नेतृत्व जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

सदर सीट पर नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज

सदर विधानसभा सीट पर शीर्ष नेतृत्व के संभावित कदम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मौजूदा घटनाक्रम के बीच अब पार्टी की ओर से नए चेहरे को मौका दिए जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा सदर विधानसभा सीट के लिए नए नाम पर गंभीरता से विचार कर सकती है। पार्टी नेतृत्व क्षेत्र में संगठनात्मक पकड़, जनाधार और चुनावी समीकरण को ध्यान में रखते हुए संभावित दावेदारों के नामों पर मंथन कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नेतृत्व के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें