स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

विकास भवन में आयोजित हुई मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल

विकास भवन में आयोजित हुई मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चौपाल को किया संबोधित ।

पायनियर समाचार सेवा। बागेश्वर। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चौपाल को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय कौशल प्रशिक्षण, मेंटरशिप एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही पलायन पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। गांवों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पाद देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों दरवान सिंह, बलवंत सिंह, दया दानु, कंचन उपाध्याय, भावना परिहार, मनीषा वनकोटी हीरा सिंह, कौशल्या देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चौपाल में कृषि एवं गैर-कृषि आधारित ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता का मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर चर्चा की गई। और उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें