स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

चला...बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाये गये

चला...बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाये गये

सड़क घेरकर बैठे दुकानदारों में मचा हड़कंप,सड़क घेरकर बैठे दुकानदारों में सनसनी

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से मौके पर जुर्माना भी वसूला गया

सहारनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगरायुक्त के निर्देश पर भारत माता चौक से पुरानी चुंगी और पुल जोगियान से पुल खुमरान तक सघन अभियान चलाया गया।

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़क घेरकर बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपना सामान खुद ही समेटते नजर आए।

अभियान के दौरान ऐसे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई जिन्होंने सड़क पर रेत-बजरी, लकड़ी की चौखट और फर्नीचर रखकर अतिक्रमण कर रखा था। पुल जोगियान क्षेत्र में ढाबे के बाहर सड़क पर तंदूर रखकर अतिक्रमण करने वालों का चालान किया गया।

प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से मौके पर साढ़े पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जोन एक प्रभारी व सहायक नगरायुक्त जे पी यादव के मार्गदर्शन में चलाया गया।

प्रवर्तन दल में रणदीप सिंह, विक्रम सिंह, शिवकुमार, अमित कुमार, नितिन सिंह, विकास कुमार व मेहरबान अली आदि शामिल रहे।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें