स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

जनसेवा केंद्र से नकदी चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपए बरामद

जनसेवा केंद्र से नकदी चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपए बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जनसेवा केंद्र से नकदी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसके घर से कुल 34,200 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। माल थाना क्षेत्र के ग्राम मसीढ़ा रतन निवासी अंश पुष्कर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके गांव में संचालित जनसेवा केंद्र से गत 13 जुलाई की दोपहर दुकान के अंदर रखे रैक से 22 हजार रुपए चोरी हो गए थे।

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की जांच करने पर हिमांशु पुत्र स्वर्गीय जनार्दन द्विवेदी, निवासी महीठा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। जांच के दौरान पीड़ित को यह भी जानकारी मिली कि गत 10 जुलाई  को नारायणपुर निवासी ओमप्रकाश की दुकान से हुई 50 हजार रुपए की चोरी में भी इसी युवक पर संदेह जताया गया था। बताया गया कि उस समय आरोपी (यूपी 32 एनडी 3438) नंबर की मोटरसाइकिल से आया था।

बुधवार को पीड़ित और स्थानीय लोगों ने आरोपी को माल कस्बे स्थित शीतला माता मंदिर के पास उसकी मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,600 रुपए नकद बरामद हुए। इसके बाद आरोपी ने अपने घर से चोरी के 29,600 रुपए भी निकालकर पुलिस को सौंप दिए। इस प्रकार कुल 34,200 रुपए की बरामदगी हुई। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें