स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बस ने बाइक और कार में मारी टक्कर, एक की मौत

बस ने बाइक और कार में मारी टक्कर, एक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना गांव के पास सोमवार की सुबह रायबरेली से यात्रियो को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस। अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चल रही कार व बाइक को टक्कर मारते हुए हाइवे किनारे खाई में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे के करीब रायबरेली से यात्रियो को लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित अपना ढाबा के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में पहुंच गई।

इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारते हुये हाइवे किनारे खाई में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक व कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चालक पिंटू निवासी छोटीखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार एक दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया मृतक बाइक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम‌ के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटना ग्रस्त वाहनो को कब्जे में ले लिया गया हैं। मृतक के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें