स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

करनैलगंज में अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

करनैलगंज में अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

हटाई गईं 78 अवैध दुकानें

एसडीएम नेहा मिश्रा की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

करनैलगंज, गोण्डा। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 78 अवैध दुकानों समेत कई स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। यह अभियान बस स्टॉप चौराहा से कटरा बाजार मार्ग, रामलीला मैदान, नई बाजार और तहसील रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। प्रशासन के अनुसार सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। साथ ही नालों की सफाई और जल निकासी में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका थी।

 


कार्रवाई के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा स्वयं मौके पर मौजूद रहीं। नगर पालिका की जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों और दुकानों को हटाया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानों पर महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर अभियान को जारी रखा। शाम तक लगातार चली कार्रवाई में बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हटाए गए।

एसडीएम ने बताया कि नगर को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि करनैलगंज के बाद बालपुर, परसपुर और कटरा बाजार में भी अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा सफाई एवं जल निकासी प्रणाली को सुचारु रखना है। इस दौरान नायब तहसीलदार अतुल कुमार पाल, नगर पालिका के अधिकारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें