स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

सरकारी जमीनों को लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

सरकारी जमीनों को लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों की बहुमूल्य भूमि एवं संपत्तियों को लीज पर देने और पीपीपी मोड के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार की नीतियों से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश की बहुमूल्य सरकारी संपत्तियों को अपने चहेतों के हित में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है।
भोज ने कहा कि उत्तराखंड की जमीन केवल सरकार की संपत्ति नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की अमानत है। ऐसे में सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीनों को लंबे समय के लिए लीज पर देना और उन्हें निजी कंपनियों के हवाले करना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन जमीनों को किस व्यक्ति अथवा कंपनी को, कितनी अवधि के लिए और किन शर्तों पर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मसूरी स्थित पार्क एस्टेट (हाथीपांव) की लगभग 142 एकड़ भूमि को कथित तौर पर 15 वर्षों की लीज पर दिए जाने का मामला सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जमीन और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में कौड़ियों के भाव सौंपने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी। यदि सरकार ने पारदर्शिता नहीं बरती तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़क से सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें