स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति

गुरुजनों के सम्मान से गूंजा बीसलपुर, शिक्षा जगत की हस्तियों को मिला ‘गुरु गौरव सम्मान’

गुरुजनों के सम्मान से गूंजा बीसलपुर, शिक्षा जगत की हस्तियों को मिला ‘गुरु गौरव सम्मान’

बीसलपुर पीलीभीत । समाज को ज्ञान का प्रकाश देने वाले गुरुजनों के सम्मान में आयोजित गुरु गौरव सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। पीलीभीत मार्ग स्थित ग्रीनलैंड बारात घर में सामाजिक संस्था कला ईस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में तहसील क्षेत्र के माध्यमिक इंटर कॉलेजों, बेसिक विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संस्था के संस्थापक चौधरी प्रदीप पटेल एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह, पेन एवं डायरी भेंट कर उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और योगदान को सराहा गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

वैचारिक संगोष्ठी में बरेली कॉलेज, बरेली की उप प्राचार्य वंदना शर्मा तथा गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. टीएस चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के बदलते स्वरूप और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी शिक्षा और संस्कार पीढ़ियों तक समाज को दिशा देते हैं।

समारोह में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद दद्दा, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, डॉ. इशहाक हुसैन, रूपलाल माहतिया, सालिक राम गंगवार, राजकमल दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष रामऔतार गंगवार, भूदेव गंगवार एवं शाहिद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि राजेश मिश्रा ने किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। पूरे आयोजन के दौरान गुरुजनों के सम्मान और उनके प्रति समाज की कृतज्ञता का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें