स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बिरयानी में कीड़े देख भड़के ग्राहक तो होटल स्टाफ ने थाली छीनकर बाहर धकेला

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, खाद्य विभाग को सौंपी गई जांच

बिरयानी में कीड़े देख भड़के ग्राहक तो होटल स्टाफ ने थाली छीनकर बाहर धकेला

हरचंदपुर, रायबरेली। कस्बा से 500 मीटर रायबरेली की तरफ हाइवे पर स्थित न्यू नरेश होटल एंड रेस्टोरेंट के खाने में कीड़े मिलने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वेज बिरयानी में कीड़े रेंगने की शिकायत करने पर होटल स्टाफ द्वारा बदसलूकी करने और ग्राहक को धक्का मारकर बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। 

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के तहत पूरे लाखन सिंह मजरे बरगदहा निवासी सौरभ सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह बीते 3 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे अपने दोस्तों के साथ न्यू नरेश होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने वहां वेज बिरयानी का आॅर्डर दिया। वेटर द्वारा टेबल पर बिरयानी परोसे जाने के बाद जैसे ही युवाओं ने खाना शुरू किया, उन्हें चावल के बीच में कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए।


वीडियो बनाने पर आगबबूला हुआ स्टाफ, पैसे भी वसूले:पीड़ित सौरभ सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत होटल मैनेजर से की और सबूत के तौर पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो होटल स्टाफ आगबबूला हो गया। कर्मचारियों ने जबरन उनके सामने से खाने की थाली छीन ली। आरोप है कि इसके बावजूद पीड़ित से 250 का आॅनलाइन भुगतान भी करा लिया गया और विरोध करने पर स्टाफ ने धक्का मारकर उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत, खाद्य विभाग की टीम करेगी जांच:घटना से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर आईजीआरएस आवेदन संख्या 92615800052391 के माध्यम से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शासन स्तर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सहायक आयुक्त खाद्य-2 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सौंप दी गई है। अब देखना यह होगा कि खाद्य विभाग की टीम रेस्टोरेंट पर क्या धरातलीय कार्रवाई करती है या जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें