स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बिना अनुमति चल रही पाउडर कोटिंग यूनिट पकड़ी, बंद करने की कार्रवाई होगी

बिना अनुमति चल रही पाउडर कोटिंग यूनिट पकड़ी, बंद करने की कार्रवाई होगी

  • मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की प्रदूषण नियंत्रण विभाग के साथ छापेमारी, बॉयलर की चिमनी भी नहीं मिली
  • बिजली चोरी नहीं पाई गई

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
सेक्टर-57 में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति के बिना संचालित पाउडर कोटिंग इकाई का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जांच में इकाई में बॉयलर तो मिला, लेकिन उससे निकलने वाले धुएं के लिए चिमनी नहीं लगी थी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार इकाई बंद कराने की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को 12 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि गांव झाड़सैंतली की राजस्व सीमा में ओम धर्म कांटा के पास सेक्टर-57 में नेहा एंटरप्राइजेज नाम से इकाई चलाई जा रही है। यहां बिजली की मोटरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर पाउडर कोटिंग की जाती है। सूचना के आधार पर उड़नदस्ते की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ उज्ज्वल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान इकाई में पाउडर कोटिंग का काम होता मिला। कोटिंग को पक्का करने के लिए बॉयलर लगाया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ ने बताया कि इकाई में इस्तेमाल किए जा रहे बॉयलर के लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही, धुएं की निकासी के लिए चिमनी भी नहीं लगाई गई थी। इकाई निलेश नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध अनुमति संचालन के मामले में नियमानुसार बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन और मीटर की जांच की। जांच में बिजली चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया।
------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें