स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

पायनियर समाचार सेवा। कालाढूंगी। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कालाढूंगी बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए प्रयोगशाला स्तर पर गुणवत्ता जांच के लिए तीन खाद्य नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान एक खुला पनीर, एक कार्बोनेटेड कैफीनेटेड बेवरेज और एक कार्बोनेटेड बेवरेज लेमिनेटा का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इस दौरान मिठाई और किराना कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को दुकानों और स्टोर में नियमित साफ-सफाई रखने, पेस्ट कंट्रोल एवं दवाओं का छिड़काव कराने तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल फिटनेस परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मिलावट पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जहां कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका हो, उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। विभाग ने कारोबारियों को खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने, पैक्ड सामग्री पर निर्माण एवं समाप्ति तिथि तथा बैच नंबर स्पष्ट अंकित रखने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और बिल-कैश मेमो देने के निर्देश दिए। साथ ही FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदर्शित करना और खराब अथवा कालातीत खाद्य सामग्री की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रखने को कहा गया। विभाग के अनुसार किसी भी अनियमितता, शिकायत या नमूना फेल होने पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 (FSS Act) के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें