स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

तेज बहाव और घुप अंधेरे में जिंदगी की जंग, पुलिस जवानों ने नहर में उतरकर बचाया युवक

तेज बहाव और घुप अंधेरे में जिंदगी की जंग, पुलिस जवानों ने नहर में उतरकर बचाया युवक
  • स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में बुधवार रात नहर में बहे 35 वर्षीय युवक को नैनीताल पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने साहसिक रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया। घटना 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे कौलटैक्स नहर की है। सूचना मिली थी कि नरोत्तम पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी विकासपुरी, केजी-2, दिल्ली, नहर के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम और कांस्टेबल प्रताप गढ़िया मौके पर पहुंचे।

फायर सर्विस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच कांस्टेबल प्रताप गढ़िया और फायरमैन रविचंद्र रजवार ने अदम्य साहस दिखाते हुए नहर में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल-112 वाहन से युवक को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर उसे तत्काल शिफ्ट कर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस के साहसिक कार्य की सराहना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें