स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पहुंचीं पूजा शुक्ला, राहत सामग्री बांटी

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पहुंचीं पूजा शुक्ला, राहत सामग्री बांटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने मंगलवार को फैजुल्लागंज के श्रीराम विहार कॉलोनी और मौर्या मार्केट समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है और प्रभावित लोग खाने-पीने के पानी के लिए परेशान हैं। पूजा शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जल निकासी और बांध निर्माण जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। 

उन्होंने कहा कि समस्याओं के लिए कोर्ट या किसानों को जिम्मेदार ठहराना सरकार की कमियां छिपाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच शहर में जलभराव और बाढ़ के हालात चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक केवल दौरे तक सीमित हैं, जबकि स्थानीय लोग लंबे समय से पानी और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। 

पूजा शुक्ला ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, उचित मुआवजा और जलभराव से स्थायी मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि केवल तात्कालिक राहत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि बाढ़ की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करनी होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें