स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मरीज करीब चार घंटे तक इमरजेंसी में रहा, लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिला। मौत के बाद शव को एंबुलेंस में रखते समय उसका सिर फट गया। आरोप है कि इसके बाद इमरजेंसी के कर्मचारी शव को वहीं छोड़कर चले गए। शव काफी देर तक एंबुलेंस के बाहर नीचे पड़ा रहा और सिर से खून बहता रहा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान विजय वर्मा (58), पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है।

विजय सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सेलेब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, विजय की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें पीजीआई अस्पताल के इमेरजेंसी में लेकर आए। डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।परिजनों का आरोप है कि करीब चार घंटे तक उन्हें उचित इलाज नहीं मिला। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को शव गृह ले जाने के लिए एंबुलेंस में रखने के दौरान सिर फटने की बात परिजनों ने बताई।विजय एक निजी कंपनी में फूड प्रोडक्शन मैनेजर थे और उन्नाव के अकरमपुर में कार्यरत थे। 

परिजनों के मुताबिक, विजय की पत्नी का करीब तीन साल पहले निधन हो चुका था। उनका 10 साल का बेटा है। विजय की तीन बहनें हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। तीनों बहनें बारी-बारी से भाई के पास आकर रहती थीं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। फिलहाल इलाज में देरी और शव के साथ हुई स्थिति को लेकर परिजनों के आरोप सामने आए हैं। 

परिजनों का कहना है कि शव को एंबुलेंस में रखते समय कर्मचारियों से बॉडी नीचे गिर गई, जिससे विजय वर्मा के सिर में चोट लगी और सिर फट गया।परिजनों की मांग है कि अस्पताल प्रशासन इस घटना की पूरी जानकारी लिखित रूप में दे। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से लिखित में दिए जाने के बाद ही वे शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें