स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से दिक्कत है तो इलेक्शन लड़ना क्यों नहीं छोड़ देताः चिराग पासवान

अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से दिक्कत है तो इलेक्शन लड़ना क्यों नहीं छोड़ देताः चिराग पासवान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग
पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के आरोप निराधार हैं। इसके साथ
ही कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ने की तैयारी जारी है।

एसआईआर और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “विपक्ष
एसआईआर के मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। मुझे लगता
है कई राज्यों ने इनके इस भ्रम का जवाब देने का काम किया। बंगाल और बिहार के चुनाव में जनता ने
विपक्ष को जवाब दिया है। अगर विपक्ष इस पर सवाल उठाता है, तो फिर उन राज्यों के परिणामों पर भी
सवाल उठाना चाहिए, जहां उनके पक्ष में नतीजे आते हैं और सरकार बनती है। यह जो चुनिंदा आलोचना
विपक्ष के द्वारा की जाती है, वह उचित नहीं है।”
चिराग पासवान ने कहा, “इसी तरह के आरोप ईवीएम पर लगाए जाते थे। जिन राज्यों या सीटों से
विपक्ष के उम्मीदवार जीतते थे, तो वहां की ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते थे। जहां एनडीए के उम्मीदवार
जीतते थे, तो विपक्ष के लोग ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते थे। पहले ईवीएम और अब
चुनाव प्रणाली को विपक्ष मुद्दा बना रहा है। अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से परेशानी है तो चुनाव क्यों
लड़ते हैं? विपक्ष के सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने दिए हैं। इसके बाद भी विपक्षी नेता लगातार भ्रम
फैला रहे हैं।”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, “हम लोग इस चुनाव में उतरने के लिए
पूरी तरह से तैयार हैं और सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह बात तय है कि उत्तर प्रदेश में लोक
जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, क्या नहीं होगा, इस पर
कहना अभी जल्दी होगा। इतना जरूर है कि हम लोग उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ेगे। 403 सीटों
पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है। अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत, अगर अकेले भी चुनाव
लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी उसके लिए तैयार है। हमारी पार्टी को उत्तर प्रदेश में युवाओं का साथ मिल रहा
है, जो हाल ही में हुए कार्यक्रम में दिखा है।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें