स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति2027 में प्रचंड जीत के लिए माइक्रोमैनेजमेंट पर जोर...प्रदेश चुनाव कार्ययोजना बैठक में भाजपा ने कसी कमरफरियादियों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस कमिश्नर ने एक झटके में लाइन हाजिर किए 12 दरोगा80 फीसदी से अधिक निवेश संपत्तियों का नहीं हो रहा आकलनपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीति

हॉबीज हेरिटेज रिसर्च ट्रस्ट की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर बनी कार्य योजना

हॉबीज हेरिटेज रिसर्च ट्रस्ट की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर बनी कार्य योजना

पीलीभीत। शहर के अनुज नर्सिंग होम लॉन में हॉबीज हेरिटेज रिसर्च ट्रस्ट की द्वैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने की, जबकि संचालन सचिव हर्षल सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत में ट्रस्ट के सभी सदस्यों को टी-शर्ट वितरित की गईं।

बैठक में डॉ. दीपक गंगवार के प्रस्ताव पर प्रदीप अग्रवाल को ट्रस्ट की सदस्यता प्रदान की गई। नए सदस्य का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया।
इसके बाद ट्रस्ट की आगामी शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एस.एन. इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज तथा चिलावीपा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हॉबीज कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।


बैठक में डॉ. एसपीएस संधू, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, मंजीत सिंह संधू, अनिल महेंद्र, डॉ. दीपक गंगवार, मुकुल अग्रवाल, राजेश गंगवार, हर्षल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अमित वर्मा, राकेश कुमार, साकेत सक्सेना, विक्रम सेन सक्सेना, मो. रिहान, आफताब सिंह संधू, डॉ. सुरेंद्र कुमार गंगवार एवं प्रदीप अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें